1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट्स और सुरक्षित: RBI ने लागू किया अनिवार्य टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन

खबर शेयर करें 👉

Reserve Bank of India (RBI) ने 1 अप्रैल से सभी डिजिटल पेमेंट्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत हर लेनदेन को पासवर्ड, PIN, SMS-आधारित OTP या सॉफ्टवेयर टोकन के जरिए सत्यापित करना होगा। RBI के अनुसार, ऑथेंटिकेशन का एक फैक्टर हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग और यूनिक होना जरूरी होगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी और अनधिकृत लेनदेन को रोकना तथा डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाना है।