धारचुला सड़क हादसा: साइकिल सवार बालक की मौत के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जनपद के धारचुला क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बालक की मृत्यु के मामले में पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 13 दिसंबर 2025 को बालक ट्यूशन जाते समय टैक्सी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली धारचुला में अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भगीरथ सिंह ठगुन्ना को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।