धामी कैबिनेट विस्तार: नए मंत्रियों ने ली शपथ, संगठनात्मक संतुलन पर फोकस

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड में सियासी हलचल के बीच आज कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी है। इस मौके पर सरकार को मजबूती देने और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आई।
इस चरण में पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें खजान दास, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक और भरत चौधरी के नाम शामिल हैं। सभी नेताओं ने विधिवत शपथ लेकर अपनी नई जिम्मेदारियां संभाल ली हैं।
कैबिनेट विस्तार के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधने के साथ-साथ संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को मौका दिया गया है। लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस विस्तार के बाद सरकार ने एक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं और इससे प्रदेश की राजनीति में क्या नए समीकरण बनते हैं।