उत्तराखंड में जल्द लागू होगी देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में हरियाणा की तर्ज पर देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना जल्द लागू की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर एक अलग एक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे फरवरी में कैबिनेट और मार्च के बजट सत्र में विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा से मंजूरी के बाद योजना लागू हो जाएगी। इस योजना को पिछले साल 12 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है। नियोजन विभाग ने इसके लिए अलग प्रकोष्ठ और पोर्टल भी तैयार कर लिया है।