कई राज्यों में घना कोहरा, दक्षिण भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी

खबर शेयर करें 👉

देश के कई हिस्सों में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पुडुचेरी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।