13 राज्यों में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य; हादसों का खतरा बढ़ा

खबर शेयर करें 👉

देश के 13 राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में कई स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। सड़कों पर 10 मीटर दूर तक कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते कई जगहों पर सड़क हादसे हुए, जिनमें जान-माल का नुकसान भी हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार वायु प्रदूषण ने कोहरे की तीव्रता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सुबह अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।