उत्तराखंड में पिघलते ग्लेशियरों से खतरे की घंटी, 25 झीलें बन रहीं तबाही का कारण

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में तेजी से पिघलते ग्लेशियर अब गंभीर खतरे का रूप ले रहे हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की 25 ग्लेशियर झीलें लगातार आकार में बढ़ रही हैं, जो भविष्य में भारी तबाही का कारण बन सकती हैं। अध्ययन में 9 हिमालयी घाटियों में फैली लगभग 426 झीलों का सर्वे किया गया, जिनका दायरा 1000 वर्ग मीटर से अधिक है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि इन झीलों में से कोई भी फटती है, तो उससे निचले इलाकों में भूस्खलन, बाढ़ और जनहानि की संभावना प्रबल हो जाती है।