भारतीय ग्रैंडमास्टर और विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में इतिहास रच दिया। उन्होंने छठे राउंड में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी, नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों से मात दी। यह जीत गुकेश के करियर की सबसे बड़ी में से एक मानी जा रही है। उनकी सटीक चालों और आत्मविश्वास भरे खेल ने शतरंज जगत में हलचल मचा दी है। यह मुकाबला भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए गौरव का क्षण बना। गुकेश की यह जीत उनके मजबूत मानसिक खेल और रणनीतिक कौशल का प्रमाण है।
डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर में मैग्नस कार्लसनको हराया, रच दिया इतिहास
