देश के लिए दिसंबर 2025 राजस्व के लिहाज से मजबूत रहा। इस महीने भारत का GST कलेक्शन 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹1.74 ट्रिलियन (1.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक) दर्ज किया गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 1.64 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा था। घरेलू लेनदेन से ग्रॉस रेवेन्यू 1.2 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंचा, जबकि आयातित वस्तुओं पर GST संग्रह में 19.7 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर ₹51,977 करोड़ हो गया। सरकार के मुताबिक यह वृद्धि अर्थव्यवस्था की मजबूती और बेहतर कर अनुपालन का संकेत है।
दिसंबर 2025 में छलका देश का खजाना, 6.1% बढ़कर ₹1.74 ट्रिलियन पहुंचा GST कलेक्शन
