पिथौरागढ़ में रसोई गैस की कथित कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। घण्टकरण गैस ऑफिस के बाहर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में अनियमितता और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पिथौरागढ़ में गैस एजेंसी के बाहर जताया विरोध
