मनरेगा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: पिथौरागढ़ में सिलथाम तिराहे पर केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर इंडियन नेशनल कांग्रेस पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान किया गया है और योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब ग्राम पंचायतों के अधिकार सीमित कर दिए गए हैं, 100 दिन के रोजगार की गारंटी समाप्त हो रही है और केंद्र का अंश घटाकर राज्यों पर बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस ने इसे गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ बताया।