उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, सुबह-शाम कोहरा और लोगों ने ओढ़ी रजाई

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में तापमान लगातार गिरने लगा है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय घनी धुंध छाई रही, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी से ठंड में और इज़ाफा हुआ है। बदलते मौसम के साथ अब लोगों ने रजाइयां ओढ़ना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक भी मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज़ महसूस की जा सकती है।