मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि SSB ने छह दशकों से आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आतंकवाद, नक्सलवाद और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों, शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
सीमाओं के सच्चे प्रहरी: सीएम धामी ने SSB जवानों का किया सम्मान, साहस और सेवा भावना को दी सलामी
