‘शब्दोत्सव’ के ‘धर्मरक्षक धामी’ सत्र में बोले CM धामी—देवभूमि की पहचान, कानून व्यवस्था और पारदर्शी शासन सर्वोच्च प्राथमिकता

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लेते हुए राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी जमीनों से 10 हजार एकड़ अतिक्रमण हटाने, नियमों का पालन न करने वाले मदरसों को बंद करने और पारदर्शिता के लिए विभिन्न दस्तावेज़ों के सत्यापन की जानकारी दी। धामी ने सीमांत विकास, सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, भ्रष्टाचार-नकल विरोधी कानून और पर्यटन उपलब्धियों को राज्य की बड़ी सफलताएं बताया।