मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जोलजीबी मेले का शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में लगने वाले ऐतिहासिक जोलजीबी मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और पर्यटक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोलजीबी मेला सीमांत क्षेत्र की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है, जिसे आगे और विकसित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही।