टनकपुर में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव:₹36.30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में ₹36.30 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, साथ ही नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। ये परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास और अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएँगी। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को ‘सशक्त उद्यमी’ के रूप में स्थापित करने के लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनके विकास में मदद की जा रही है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि अब तक 1.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।