मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे को किया सम्मानित, पिथौरागढ़ के लिए गौरव का क्षण

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जनपद के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित कर शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पांडे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जुगल किशोर पांडे लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में निरंतर और निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना ह…