पिथौरागढ़ जनपद में बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ मजदूर बिना सत्यापन पाए गए, जिस पर संबंधित ठेकेदार संजीव कुमार का ₹5,000 का नकद चालान किया गया। वहीं नया बाजार बेरीनाग में एक सैलून मालिक मो. जाहिद द्वारा कर्मचारी का सत्यापन न कराने पर ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया। पुलिस ने नागरिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने की अपील की है।
बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर बेरीनाग में दो मकान मालिकों पर ₹15 हजार का चालान
