केंद्र ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

खबर शेयर करें 👉

केंद्र सरकार ने विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025–26 के तहत उत्तराखंड को ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी की है। यह राशि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस वित्तीय सहायता से प्रदेश का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग सड़क, पुल, शहरी व ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल और ऊर्जा जैसी पूंजीगत परियोजनाओं में पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक उत्तराखंड को केंद्र से कुल ₹847.49 करोड़ की सहायता प्राप्त हो चुकी है।