पिथौरागढ़ में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए अहम निर्देश

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने पीएम श्री सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके आंकड़ों पर योजनाएं और नीतियां तय होती हैं।
इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। डीएम ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रेनर्स को सभी शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।