बलुवाकोट में कार पलटी, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित निकले सभी यात्री

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पय्यापौड़ी से बलुवाकोट जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। जेसीबी की मदद से कार को सीधा कर रास्ता सुचारु किया गया। बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। त्वरित कार्रवाई ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।