रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 21,997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास अभ्यर्थी 31 जनवरी से 2 मार्च तक rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे जोन में आवेदन कर सकेंगे। एक से अधिक आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। रेलवे की इस बंपर भर्ती में देशभर से करोड़ों आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।
रेलवे में 21,997 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
