बोलेरो वाहन पर गिरा बोल्डर, 2 की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें 👉

जनपद रुद्रप्रयाग में आज प्रातःकाल बड़ा हादसा हो गया। मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के पास मैक्स बोलेरो वाहन पर अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में वाहन में सवार कुल 11 यात्रियों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया है। शेष यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।