भाजपा शुरू करेगी “मेरी गणना मेरा वोट” अभियान, प्रवासी उत्तराखंडियों से गांव में वोट बनवाने की अपील

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में SIR लागू होने से पहले भाजपा “मेरी गणना मेरा वोट” अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस अभियान के तहत पार्टी दूसरे राज्यों में काम कर रहे उत्तराखंड के नागरिकों से अपने पैतृक गांव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील करेगी। भाजपा इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजेगी और मतदाता सूची का गहन अध्ययन कराया जा रहा है। पार्टी का फोकस खाली पड़े गांवों और पलायन प्रभावित क्षेत्रों पर रहेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2011 से 2022 के बीच प्रदेश से करीब 1.47 लाख लोगों का स्थायी पलायन हुआ है। भाजपा का कहना है कि