बीजेपी को वित्त वर्ष 2024-25 में मिला ₹6,654 करोड़ का चंदा

खबर शेयर करें 👉

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वित्त वर्ष 2024-25 में चंदे के रूप में ₹6,654.93 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 68 प्रतिशत अधिक है। पार्टी ने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में दी है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को इसी अवधि में ₹522.13 करोड़ का चंदा मिला, जो वित्त वर्ष 2023-24 के मुकाबले लगभग 43 प्रतिशत कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, चंदे में यह अंतर दोनों प्रमुख दलों की आर्थिक स्थिति और चुनावी तैयारियों को दर्शाता है।