पिथौरागढ़। भाजपा पिथौरागढ़ द्वारा जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश महर की अध्यक्षता में मोक्ष धाम रंधोला, ऐचोली में कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तराखंड में घटिया राजनीति कर रही है, इसी के चलते सद्बुद्धि के लिए आहुति दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दीपीका बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी व युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए श्मशान घाट में किया हवन-यज्ञ
