बिहार ओपिनियन पोल: NDA को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है

खबर शेयर करें 👉

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगी। वोटिंग से पहले आए ओपिनियन पोल में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है। POLL OF POLLS के मुताबिक NDA को 143 और महागठबंधन को 95 सीटें मिलने का अनुमान है। IANS-मैटराइज सर्वे में NDA को 153-164 और महागठबंधन को 76-87 सीटें मिली हैं। वहीं चाणक्य स्ट्रेटजी के ओपिनियन पोल के अनुसार NDA को 128-134 और महागठबंधन को 102-108 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।