पिथौरागढ़ l पुलिस को ऑपरेशन “स्माइल” के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कनालीछीना क्षेत्र में एक महिला के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापक खोज अभियान चलाया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला के हुलिए के आधार पर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, संभावित स्थानों पर जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
लगातार प्रयासों और सर्विलांस की मदद से अपर उपनिरीक्षक हेम चन्द्र और कांस्टेबल कमल तुलेरा के सहयोग से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई से एक बार फिर पिथौरागढ़ पुलिस की सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय मिला
ऑपरेशन “स्माइल” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कनालीछीना से लापता महिला सकुशल बरामद
