ऑपरेशन ‘स्माइल’ में मुनस्यारी पुलिस की बड़ी सफलता, 5 घंटे में गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस के तहत चल रहे ऑपरेशन ‘स्माइल’ में मुनस्यारी पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। मदकोट निवासी व्यक्ति के 16 वर्षीय पुत्र के 29 मार्च से लापता होने की सूचना पर कोतवाली मुनस्यारी टीम तुरंत सक्रिय हुई। एसओ अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने सघन खोज अभियान चलाया। सुरागरसी व पूछताछ के आधार पर महज 5 घंटे के भीतर नयी बस्ती क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की तत्परता से परिवार में खुशी लौट आई।