पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी आधार गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पहचान एप से चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके बाद जांच आगे बढ़ाई गई। विवेचना और सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने बहराइच के दौलतपुर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कई नकली आधार कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।