पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीएसएनएल टावर इंजीनियर की तहरीर पर थाना कनालीछीना में दर्ज मुकदमे में बताया गया था कि आणागांव स्थित मोबाइल टावर से अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर बैटरियां चोरी कर ली थीं। क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह तथा सर्विलांस टीम के प्रयासों से 8 फरवरी को काशीपुर से दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चार लिथियम-आयन बैटरियां बरामद की गईं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।
पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, बीएसएनएल टावर से चोरी की बैटरियों संग दो आरोपी गिरफ्तार
