पिथौरागढ। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना थल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में थल–बेरीनाग रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 1 पेटी बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही रोहित कार्की निवासी काण्डा किरौली, बेरीनाग को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
थल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होली से पहले अवैध शराब की खेप पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
