केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता आधारित ऑनलाइन टैक्सी सेवा मंच ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत की। दो माह के सफल पायलट परीक्षण के बाद यह सेवा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में शुरू की गई है। शाह ने कहा कि अगले तीन वर्षों में इसे देशभर में विस्तार दिया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि हर 100 रुपये में से 80 रुपये सीधे ड्राइवरों के खाते में जाएंगे, जबकि 20 रुपये भी उनके स्वामित्व में रहेंगे। कार, थ्री-व्हीलर व टू-व्हीलर बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इससे ओला-उबर को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद है।
सस्ते किराये में घर तक पहुंचेगी ‘भारत टैक्सी’, ड्राइवर ही होंगे मालिक: अमित शाह
