देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी महिला भी पकड़ी गई

खबर शेयर करें 👉

देहरादून पुलिस ने त्यूनी क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन को गिरफ्तार किया है। उसके साथ रह रही स्थानीय निवासी रीना चौहान, जो उसकी मदद कर रही थी, को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि ममून लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के तहत उत्तराखंड पुलिस अब तक 16 गिरफ्तारियाँ कर चुकी है।