पिथौरागढ़ में अटल सुशासन सम्मेलन आयोजित, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को किया गया नमन

खबर शेयर करें 👉

विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर स्थित कमल बारात घर में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश महर ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के प्रदेश सहसंयोजक राजेंद्र सिंह रावत तथा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर भट्ट उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेई के सुशासन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा के जिला महामंत्री इंदर सिंह लुंठीं द्वारा किया गया। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह, वीरेंद्र बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वलदिया, देवी दत्त जोशी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, नगर मंडल अध्यक्ष विप्लव शाह, गौरंगदेश मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के माध्यम से अटल जी के विचारों और उनके द्वारा स्थापित सुशासन के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।