CSC केंद्रों पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम, शुल्क सूची अनिवार्य—डीएम के सख्त निर्देश

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से प्रमाण पत्र एवं ऑनलाइन सेवाओं में अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने निर्देश दिए हैं कि सभी CSC केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने या शुल्क सूची न लगाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अधिक वसूली की शिकायत तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।