भाजपा संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की घोषणा, 19–20 जनवरी तक पूरी होगी प्रक्रिया

खबर शेयर करें 👉

भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी। पार्टी के संविधान एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यह निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा, जिसके माध्यम से भाजपा को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलेगा।