अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच भारत ने रूस की जगह अबू धाबी से खरीदा ‘अपर जाकुम क्रूड’

खबर शेयर करें 👉

अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद भारत ने अपनी तेल आपूर्ति रणनीति में बदलाव किया है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने रूस से तेल खरीदने के बजाय अबू धाबी की अपर जाकुम (Upper Zakum) ग्रेड के कच्चे तेल की खरीद का निर्णय लिया है।

कंपनी ने दिसंबर लोडिंग के लिए 20 लाख बैरल अपर जाकुम क्रूड खरीदा है। यह अबू धाबी का एक प्रमुख ऑफशोर ऑयल फील्ड है, जो मीडियम-हेवी ग्रेड का कच्चा तेल देता है। इसे रिफाइन करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है और यह एशियाई बाजारों में काफी लोकप्रिय है।

ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारत की ऊर्जा सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है, जिससे रूस पर निर्भरता कम करते हुए विविध स्रोतों से कच्चा तेल सुनिश्चित किया जा सकेगा।