आंध्र प्रदेश को तेलंगाना से अलग हुए 12 साल बाद आखिरकार अपनी स्थायी राजधानी मिल गई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिसूचना जारी कर अमरावती को राज्य की राजधानी घोषित किया है।
साल 2014 में राज्य विभाजन के बाद हैदराबाद को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया था, क्योंकि आंध्र प्रदेश के पास अपनी स्थायी राजधानी नहीं थी। लगभग एक दशक तक यह व्यवस्था जारी रही। अब अमरावती को राजधानी का दर्जा मिलने से राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
12 साल बाद आंध्र प्रदेश को मिली स्थायी राजधानी, अमरावती घोषित
