अलर्ट: रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर ठगी, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट

खबर शेयर करें 👉

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने खाता धारकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क किया है। बैंक के अनुसार, ठग रिवॉर्ड पॉइंट या बोनस के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। एक बार लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट से पूरी रकम निकल सकती है। हैरानी की बात यह है कि पढ़े-लिखे लोग भी इस फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। अगर गलती से लिंक क्लिक हो जाए या जानकारी शेयर हो जाए, तो तुरंत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।