पिथौरागढ़। आगामी फॉरेस्ट फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने वन पंचायत बजेटी क्षेत्र में बहु-विभागीय मॉकड्रिल आयोजित की। वन, पुलिस, SDRF, NDRF, स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने वनाग्नि की काल्पनिक सूचना पर त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। चार टीमों में बंटकर अग्निशमन, रेस्क्यू, चिकित्सा और संचार व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जनसहभागिता पर जोर देते हुए आग से बचाव के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
वनाग्नि सीजन से पहले अलर्ट: पिथौरागढ़ में बहु-विभागीय मॉकड्रिल
