भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। देशभर के योग्य अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के लिए 10वीं, टेक्निकल के लिए 12वीं विज्ञान, क्लर्क/एसकेटी के लिए 12वीं किसी भी स्ट्रीम तथा ट्रेड्समैन के लिए 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। यह युवाओं के लिए सेना में सेवा का सुनहरा अवसर है।
अग्निवीर भर्ती 2026: 25 हजार से अधिक पदों पर अवसर, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
