सिद्ध बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारा, जागर कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें 👉

शुक्रवार को कनालीछीना विकासखंड के ख्वांकोट के बगना शक्तिपुर क्षेत्र स्थित नव निर्मित सिद्ध बाबा मंदिर में तीन दिवसीय अनुष्ठान एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा प्रसाद ग्रहण करने के बाद सामूहिक भंडारे में भोजन किया।

इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक जागर कार्यक्रम में देवडांगरों ने उपस्थित ग्रामीणों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्राम प्रधान हेम पांडेय ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस पुनीत अवसर पर कई वर्षों बाद प्रवासी ग्रामीण भी अपने इष्ट देवता के दर्शन और शीश नवाने पहुंचे।

भंडारे में कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल सहित प्रशांत पाटनी, मनोज कन्याल, भूपेंद्र सिंह, विजन पोखरिया और जितेंद्र सिंह ने भी शिरकत की।