पिथौरागढ़।अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद आशीष कुमार सिंह पहली बार भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके जिला अध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक समुदाय में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ आशीष कुमार सिंह को भाजपा कार्यालय तक लाया गया। कार्यालय पहुंचने पर उनका माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि संगठन को आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में मजबूती मिलेगी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी बबीता, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक कुमारी प्रशंसा सिंह, जिला महामंत्री दिवाकर जोशी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता , पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अकबर खान, पूर्व प्रभारी रविंद्र जंग सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
