पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 14 सिलेंडर बरामद

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ संयुक्त टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा और जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में नगर, बिण और रई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग सामने आया। टीमों ने कुल 14 सिलेंडर बरामद कर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।