धारचूला। आज 4 फरवरी को विधानसभा धारचूला के ब्लॉक सभागार में बजट संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार की बजट प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा बिष्ट उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निर्मल महरा ने बजट को जनहितकारी बताते हुए इसके विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रभारी मनोज कुमार, कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता तथा कार्यक्रम सहसंयोजक एवं मंच संचालक नगर मंडल पिथौरागढ़ अध्यक्ष पुष्पा सौन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा धारचूला नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला अगारी, ग्राम प्रधान नर्मदा रावल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्याएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बजट को विकास, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
