कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई — गैर-जमानती वारंट में वारंटी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करना एक अभियुक्त को भारी पड़ गया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कई बार सम्मन भेजे गए थे, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

उपनिरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण सिंह मेहता, निवासी ऐंचोली, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115/25 (36/25) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।