शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । पुलिस ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 01 अप्रैल 2026 को कोतवाली बेरीनाग में एक युवती ने बागेश्वर निवासी युवक पर शारीरिक शोषण और शादी से इंकार करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर उ0नि0 सुशीला आर्या ने विवेचना शुरू की। 03 अप्रैल को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु को कोटमन्या क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। टीम में हेमराज सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार शामिल रहे।