नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। विगत दिवस पीड़िता द्वारा कोतवाली में शारीरिक शोषण संबंधी लिखित तहरीर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। गठित टीम ने आरोपी राम सिंह धामी (21 वर्ष), निवासी जुम्मा, धारचुला, को मोस्टामानू क्षेत्र से दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।