उद्यान विभाग में माली के 415 पदों पर भर्ती के लिए बीते पांच महीने से आवेदन प्रक्रिया जारी है, लेकिन अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी सामने नहीं आ रहे हैं। विभाग को अब तक सिर्फ 650 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। तीन बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद आवेदनों में खास बढ़ोतरी नहीं हुई, जिसके चलते एक बार फिर आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर 14 फरवरी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रयोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कम आवेदन आने की प्रमुख वजह माली प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता मानी जा रही है। यह भर्ती भी आउटसोर्स व्यवस्था के तहत की जा रही है, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। विभाग को उम्मीद है कि समयसीमा बढ़ने से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।
उद्यान विभाग में माली के 415 पद खाली, पांच माह में सिर्फ 650 आवेदन; अंतिम तिथि फिर बढ़ी
